चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, रक्षक एप बार कोड स्टीकर लगाया गया
चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस गश्ती की निगरानी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी विनोद कुमार, प्रोबेशनर डीएसपी बिरजू कुमार तथा पु०अ०नि० मिथुन कुमार ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील करीब 14 स्थानों पर शनिवार देर रात 10 बजे ‘रक्षक ऐप’ के बारकोड स्टीकर चिपकाए।