कुलपहाड़: 30 किलोमीटर दूर से खाद लेने पहुंचे किसान मायूस होकर लौटे
पनवाड़ी पीसीएफ केंद्र पर 1000 बोरी के लिए उमड़ी एक हजार किसान
खाद की किल्लत से किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पनवाड़ी के बुडेरा रोड स्थित पीसीएफ केंद्र पर सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। प्रशासन की ओर से केंद्र पर 1000 बोरी खाद उपलब्ध कराई गई थी, जबकि एक हजार से अधिक किसान पहुंच गए। प्रत्येक किसान को दो बोरी खाद देने के लिए 500 टोकन बांटे गए, जिसके बाद खाद समाप्त हो गई।