नईसराय: नई सराय क्षेत्र में बारिश ने खरीफ फसल में जान फूंकी, खाद का छिड़काव शुरू
शनिवार की दोपहर हुई बारिश ने खरीफ फसल में जान डाल दी है। बारिश के बाद कई किसानों ने अपनी मक्का की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव भी शुरू कर दिया है। मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नई सराय क्षेत्र में इस बार मानसून रूठा रूठा ही रहा है। आषाढ़ मास गुजर जाने के बाद लोगों को श्रावण मास से उम्मीद है। लेकिन श्रावण के महीने का पहला दिन पूरी तरह सूखा रहा