अशोक नगर: मुंगावली कंजिया रेलवे ट्रैक पर घायल मिले अधेड़ की अस्पताल में मौत, शव जिला अस्पताल में रखा, शिनाख्त नहीं हुई
अशोकनगर के मुंगावली-कंजिया रेलवे ट्रैक पर घायल मिले करीब 50 से 55 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह ट्रैक किनारे तड़प रहा था। दूसरी ट्रेन के स्टाफ ने उसे देखा और ट्रेन रोककर मुंगावली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास टिकट या कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला।