तिरोड़ी: सती माई तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, गांव में हड़कंप
मॉयल नगरी तिरोड़ी के सती माई तालाब में सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे एक युवक की लाश तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में लाश देखे जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस शाम करीब 4 बजे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान राहुल उर्फ बिट्टू पिता