जलालाबाद: बंद कट से दुर्घटना का खतरा, यमुना सिटी के सामने कट खुलवाने की मांग
जलालाबाद। यमुना सिटी कॉलोनी के सामने बंद पड़े कट को खुलवाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। कट बंद होने से लोगों को वाहनों को उल्टी दिशा में ले जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासियों ने जनहित में कट जल्द खुलवाने की मांग की।