सिरसागंज: आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में धार्मिक अनुष्ठान के बीच पर्यटन मंत्री का जन्मदिन मनाया गया
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का जन्मदिन धार्मिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार 2 अक्टूबर को आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन मंत्री का भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया।