कुरावली: कुरावली क्षेत्र में सड़क न बनने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिला अधिकारी से की गुहार
कुरावली ब्लॉक के ग्राम दोलीखिरिया (ग्रामसभा ईसई माजपाटी) के ग्रामीण बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां पिछले 100-150 सालों से कच्ची पड़ी मुख्य गली की बदहाली के कारण बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का इलाज प्रभावित हो रहा है, लेकिन प्रधान द्वारा सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने अब जिला मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी) का दरवाजा खटखटाया है।