मानपुर: रोहनिया गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँचे, सेल्समैन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन न देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
Manpur, Umaria | Aug 18, 2026 रोहनिया गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन न देने के आरोप लगाये। ग्रामीणो ने बताया कि बीते मार्च अप्रैल में भी ऐसा ही सेल्समैन द्वारा किया गया था जिसकी जांच फूड डिपार्टमेंट ने की थी लेकिन कार्रवाई नही हुई।ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।