ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है।
मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
#instagram #news
#वायरल #ललितपुर #gnmedia #UPPoliceInNews #UPNews #bundeli