कोरांव: थाना कोरांव में एसडीएम ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस, 12 शिकायतों में से 2 का हुआ निस्तारण
कोरांव थाना परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने नगर पंचायत कोरांव के बहादुर शाह नगर मोहल्ले के अधिवक्ता शुभम मिश्रा की शिकायत का समाधान कराया।