हज़ारीबाग: मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर मे एक जुलाई को होगा भव्य मंगलपाठ का आयोजन
मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर प्रांगण में 1 जुलाई को भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन मंदिर के शीशा के कार्य की समाप्ति के उपरांत किया जा रहा है कहा जाता है कि कोई भी कार्य के संपन्न होने के बाद ईश्वर का ध्यान अवश्य करना चाहिए इसी दृष्टिकोण से दादी का ध्यान किया जा रहा है |