हज़ारीबाग: गहना चोरी मामले में तीन महिलाओं से लोहसिंघना थाना पुलिस कर रही पूछताछ
हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के भाग्यमनी ज्वेलर्स में ठगी का मामला प्रकाश में आया है । बता दें की कुछ माह पूर्व तीन महिलाएं करीब दो लाख की जेवरात ठगी कर चंपत हो गई थी, पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थीं । आज वापस से जेवरात खरीदने उसी दुकान में महिलायें पहुँची । जहां ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने उन्हें पहचान लिया । महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।