हज़ारीबाग: हजारीबाग लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में ली सांसद पद की शपथ
18वीं लोकसभा में सांसदों का शपथ लोकसभा के प्रथम सत्र के शुरुआती दिन सोमवार को हुआ। जिसमें सबसे पहले पीएम मोदी और फिर उनके मंत्रिमंडल में शामिल लोकसभा सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद अलग-अलग राज्यों के सांसदों ने सपथ लिया। शपथ ग्रहण के दौरान झारखंड राज्य के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने सादगी और साफगोईपूर्ण अंदाज में नज़र आए।