हज़ारीबाग: अन्नदा महाविद्यालय में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन
अन्नदा महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के साथ बीसीए, बीबीए एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट विभाग ने मिलकर मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा. के.के. गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, जूलॉजी विभाग, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी थे। डा. सान्याल ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।