हज़ारीबाग: ओल्ड समाहरणालय परिसर में हज़ारीबाग़ ज़िले के साइबर अपराध थाने का हुआ शुभारंभ, एसपी ने किया उद्घाटन
हजारीबाग में बढ़ते साइबर अपराध के मामले को देखते हुए हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है ।जिसमें आज सोमवार को हजारीबाग के पुराने सम्हारणालय कैंपस स्थित ओल्ड एसपी कार्यालय में साइबर अपराध थाना का शुभारंभ किया गया तथा इसका उद्घाटन हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर पूरे विधि विधान से किया |