गोपालगंज: नगर थाना में जनता दरबार: भूमि विवाद के 7 मामले सुलझे, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे
नगर थाना परिसर में शनिवार को डीएम के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में सीओ व थानाध्यक्ष के द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान जनता दरबार में आए भूमि विवाद से संबंधित मामलों में दोनों पक्ष की बातों को सुनने के साथ ही कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान सात मामलों का निपटारा कागजात के आधार पर किया गया।