गोपालगंज: शहर के थाना चौक से माले कार्यकर्ताओं ने साझी विरासत को मजबूत करने और अन्य मांगों को लेकर मार्च निकाला
भाकपा (माले) व बिहार प्रदेश किसान महासभा के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साझी शहादत एवं साझी विरासत को मजबूत करने को लेकर शहर में मार्च निकला। मार्च को भगत सिंह चौक से शुरू होने होकर मोनिया चौक, पोस्ट आफिस चौक, आंबेडकर चौक, घोष मोड़ होते हुए मोनिया चौक पर सभा में तब्दील हो गई।