गोपालगंज: शहर के बंजारी मोड़ से निकाली गई 'जय हिंद' यात्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली
शहर के बंजारी मोड़ के समीप से शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग के नेतृत्व में देश के सैनिकों के हौसलों को बढ़ाने व शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में जय हिंद यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के जादोपुर चौक, मौनिया चौक, पोस्ट आफिस चौक होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। यहां यात्रा को विराम दिया गया।