गोपालगंज: तुरकहा पुल के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया
नगर थाना क्षेत्र के तूरकहा पुल के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ने दी।