बक्सर: जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने वसूला 1 लाख 3 हजार रूपये जुर्माना
Buxar, Buxar | May 1, 2024 पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुल 1 लाख 3 हजार रूपए का जुर्माना वसूला है। बता दें कि 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें यह जुर्माने की राशि वसूल की गई है। डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।