बक्सर: जिले में पराली जलाने वाले 60 किसानों का आईडी हुआ ब्लाॅक, अन्य की पहचान जारी
Buxar, Buxar | May 1, 2024 जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग के मना करने के बावजूद भी धडल्ले से पराली जलाई जा रही है। सहायक निदेशक प्रक्षेत्र शेखर किशोर ने बताया कि जिले में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सेटेलाइट के माध्यम से किसानों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक जिले में 60 किसानों को चिन्हित किया गया है, तथा उनका आईडी ब्लॉक किया गया है।