बक्सर: जिला उपभोक्ता आयोग ने सहारा इंडिया के अध्यक्ष की गिरफ्तारी वारंट का पत्र लौटाने पर पोस्टमास्टर जनरल को किया शोकॉज
Buxar, Buxar | May 1, 2024 न्यायाधीश जिला उपभोक्ता आयोग वेद प्रकाश सिंह ने यूपी के पोस्ट मास्टर जनरल को शोकॉज किया है. मामला सहारा इंडिया के अध्यक्ष की गिरफ्तारी से संबंधित है. बतादें कि डुमराव निवासी सुदर्शन प्रसाद ने अपने जमा रकम के भुगतान के लिए सहारा इंडिया के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था. जहां सुनवाई में विपक्षी सहारा इंडिया को परिवादी के जमा लगभग 6 लाख रुपए लौटाने का आदेश दिया था.