बक्सर: नगर में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सिंडिकेट से स्टेशन तक चला नगर परिषद का अतिक्रमण के विरूद्ध शांतिपूर्ण बुलडोजर.
Buxar, Buxar | May 1, 2024 बक्सर नगर में सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाने वालों पर कारवाई का बुलडोजर चला है. कारवाई नगर परिषद द्धारा दिन में ही शुरू किया गया है. कारवाई नगर के मेन रोड में की गई. इस दौरान अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. बार-बार निर्देश के बावजूद एवं अतिक्रमण हटाने के बाद भी दुबारा दुकान सजाने वाले दुकानदारों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा.