प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
दिनांक : 10 नवंबर 2026
.................................................
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण, कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
बिहारशरीफ (नालंदा), 10 नवंबर 2026 : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज न्यू एनआईसी सभागार, बिहारशरीफ में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया।
पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को जून 2025 से 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह निर्णय पेंशनधारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इसी क्रम में आज लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि के साथ अक्टूबर 2026 की बकाया राशि का भी डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया। इस व्यवस्था से लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हो रही है, जिससे पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित हो रही है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा तथा उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी।
नालंदा जिले में 3,72,603 पेंशनधारियों के खाते में 40.98 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित
योजनावार विवरण निम्नवत है—
1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : 80,474 पेंशनधारियों के बीच 8,85,21,400 रुपये अंतरित किए गए।
2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना : 2,09,973 पेंशनधारियों के बीच 23,09,70,300 रुपये अंतरित किए गए।
3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : 12,886 लाभार्थियों के बीच 1,41,74,600 रुपये अंतरित किए गए।
4. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 35,855 लाभार्थियों के बीच 3,94,40,500 रुपये अंतरित किए गए।
5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना : 4,507 लाभार्थियों के बीच 49,57,700 रुपये अंतरित किए गए।
6. बिहार दिव्यांग पेंशन योजना : 28,908 लाभार्थियों के बीच 3,17,98,800 रुपये अंतरित किए गए।
इस प्रकार जिले के सभी छह पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 3,72,603 लाभार्थियों को 40,98,63,300 रुपये की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह, अपर समाहर्ता, नालंदा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग,एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पेंशनधारी उपस्थित थे।
#CMSamrat
#SamratChoudhary
#SamajikSurakshaPension
#DBTPensionTransfer
#SocialSecurityPension
#DBTPension
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Dr. Shweta Gupta
Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 10, 2026