Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
dpronalanda
नालंदा जिला स्थापना दिवस–2026 का भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar
| Nov 9, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। दिनांक : 09 नवम्बर 2026 .................................................... दीप प्रज्ज्वलित कर नालंदा जिला स्थापना दिवस–2026 का हुआ भव्य शुभारंभ जिले के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को समर्पित रहा स्थापना दिवस समारोह बिहारशरीफ (नालंदा), 09 नवम्बर 2026 : नालंदा जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर भवन (टाउन हॉल), बिहारशरीफ में जिला स्थापना दिवस–2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत शुभारंभ श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय सदस्य, लोकसभा, नालंदा, श्रीमती रीना यादव, माननीया सदस्या, बिहार विधान परिषद, श्री कौशल किशोर, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा, सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालंदा, श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, नालंदा, श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, उमंग एवं गौरव की भावना से परिपूर्ण रहा। यह अवसर नालंदा जिले के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक पहचान, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं तथा विकास की निरंतर यात्रा को स्मरण करने का रहा। नालंदा की पहचान केवल एक प्रशासनिक जिले के रूप में ही नहीं, बल्कि विश्वविख्यात प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय, ज्ञान, शिक्षा, अध्यात्म एवं ऐतिहासिक विरासत की भूमि के रूप में भी रही है। भगवान बुद्ध एवं भगवान महावीर की पावन धरती नालंदा ने सदियों से ज्ञान, शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश विश्वभर में प्रसारित किया है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Shrawon kumar Mlc Reena Yadav Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 9, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक : 26 अक्टूबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा ............................................... *छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय -सह-समीक्षा बैठक आयोजित, घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* बिहारशरीफ (नालंदा), 9 नवंबर 2026 : समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ महापर्व के मद्देनजर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी छठ घाटों पर छठ पूजा से संबंधित पारंपरिक गीतों का प्रसारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाए जाएं। कोसुक छठ घाट पर वॉच टावर का निर्माण तथा स्वागत से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए छठ घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने, पानी की गहराई को चिह्नित करने तथा गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गोताखोरों को फ्लोरोसेंट जैकेट (Fluorescent Jacket) पहनना अनिवार्य होगा, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। महादलित टोलों में स्थित तालाबों एवं छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराने तथा वहां भी आवश्यक पोस्टर एवं बैनर लगाने का निर्देश दिया। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने को कहा गया। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा कमियों को ससमय दूर कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी संबंधित कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar | Nov 9, 2026
दिवाली के अवसर पर सुरक्षा हेतु जरुरी सलाह Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharDisasterManagementDept #DiwaliSafety #FireSafety
Nalanda, Bihar | Nov 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा दिनांक : 07 नवंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया पावापुरी महोत्सव 2026 का उद्घाटन बोले- 2552 वर्ष पहले जैन धर्म ने दुनिया को दिया अहिंसा का संदेश, इसकी शिक्षाओं में आज भी समस्याओं का समाधान; एक साल बाद फिर आऊंगा, तब और शोध करके करूंगा बात वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का आगाज, जल मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर को किया नमन; प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर राज्यपाल का किया गया सम्मान, 15 विभागीय स्टॉलों का लिया जायजा, बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें संवाद सूत्र गिरियक: भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में शनिवार को दो दिवसीय राजकीय पावापुरी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का उद्घाटन किया। वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ समारोह का आगाज हुआ। पूरा परिसर धार्मिक आस्था, जैन दर्शन, अहिंसा और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से सराबोर नजर आया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने जैन धर्म की प्राचीनता और भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 2552 वर्ष पहले जैन समाज ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। उस समय जिन समस्याओं को जैन धर्म ने समझ लिया था, उनके समाधान आज भी इसकी शिक्षाओं और सिद्धांतों में मौजूद हैं। पूरी दुनिया को इस दर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। राज्यपाल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण से की। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध जल मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर को नमन किया। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद वे महोत्सव स्थल पहुंचे। यहां जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। दिगंबर जैन मंदिर के मैनेजर अरुण कुमार जैन और अजय कुमार जैन ने राज्यपाल को जल मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगीता जैन, अंजली जैन, चंदन जैन और कमल जैन सहित जैन समाज के कई लोग उपस्थित रहे। पहली बार जैन मंदिर पहुंचने का अवसर मिला, इसे अपना सौभाग्य मानता हूं जल मंदिर में दर्शन-पूजन और जैन धर्म की परंपराओं से रूबरू होने के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार आने के बाद पहली बार किसी जैन मंदिर में पहुंचने का अवसर मिला है। इससे पहले वे कभी जैन मंदिर नहीं गए थे। उन्होंने कहा, ''मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज मुझे यहां आकर जैन धर्म को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक विशेष अनुभव है।'' उन्होंने आश्वस्त किया कि एक वर्ष बाद दोबारा पावापुरी आएंगे। तब तक जैन धर्म के दर्शन, सिद्धांतों और विचारधारा को गहराई से समझने का हरसंभव प्रयास करेंगे। फिलहाल वे इस धर्म के बारे में अध्ययन और शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 2552 वर्ष प्राचीन जैन धर्म ने उस दौर में ही भारत और समाज के सामने मौजूद समस्याओं को समझ लिया था। जैन धर्म की शिक्षाओं और सिद्धांतों में आज भी उन समस्याओं के समाधान की गहरी प्रासंगिकता दिखाई देती है। 2552 वर्ष पहले भगवान महावीर ने दिया अहिंसा का संदेश उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सबसे पहले पावापुरी में मौजूद लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्होंने यहां आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को महसूस किया है। अपने हालिया बिहार दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल वे सीतामढ़ी में थे और आज पावापुरी में हैं। इस क्षेत्र की विशेषता है कि सीमित दायरे में ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां पहुंचकर श्रद्धालु माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। भगवान महावीर के विचारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 2552 वर्ष पहले ही भगवान महावीर ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। बाद में महात्मा गांधी ने भी इसी विचार को आगे बढ़ाया। भारत की धरती से निकला अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा। जैन समाज ने सदियों पहले मानवता को जो ज्ञान दिया, आज पूरी दुनिया को उस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। सेना में थे कई जैन मित्र, अब धर्म को समझने की जिज्ञासा राज्यपाल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेना में उनके कई जैन मित्र थे, लेकिन उस समय उन्हें जैन धर्म के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसका उन्हें आज एहसास हो रहा है। अब वे इस धर्म के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को गहराई से समझना चाहते हैं। उन्होंने एक वर्ष के भीतर दोबारा पावापुरी आने का भरोसा दिया और कहा कि अगली बार अधिक अध्ययन और शोध करके आएंगे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि इतनी तैयारी करके आएंगे कि जैन समाज के लोगों से भी भगवान महावीर और अहिंसा के बारे में अधिक ज्ञान साझा कर सकें। उनके इस वक्तव्य पर समारोह में मौजूद लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। 15 विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए करीब 15 स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर रुककर प्रदर्शित सामग्री, विभागीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों तक पहुंच रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महोत्सव परिसर में जीविका, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, आंगनबाड़ी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग और बाल संरक्षण इकाई सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। बच्चों के बीच पहुंचे राज्यपाल, खुद खिंचवाई तस्वीरें महोत्सव के दौरान राज्यपाल का आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। वे खुद बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। राज्यपाल को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ सहजता से समय बिताया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क राज्यपाल के आगमन और महोत्सव में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसपी हृदयकांत, डीएसपी संजीव कुमार गुप्ता, एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता और पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह लगातार विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी महोत्सव के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर लगातार निगरानी करते रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 7, 2026
लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 14 मामलों की हुई सुनवाई बिहारशरीफ (नालन्दा), 06 नवम्बर 2026 : जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), नालन्दा द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करना है। सुनवाई के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, सार्वजनिक कार्यों के निष्पादन में हुई अनियमितताओं तथा अतिक्रमण से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया। वहीं, पाइपलाइन लीकेज, विद्यालय की भूमि की घेराबंदी कराने, वाद लंबित रहने के बावजूद संपत्ति होल्डिंग संख्या-62, वार्ड संख्या-38 में किए गए म्यूटेशन में त्रुटि सुधार, पूर्व में की गई जाँच की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, राशि की धोखाधड़ी, अतिक्रमण मुक्त कराने, रैयती भूमि पर नगर परिषद, राजगीर द्वारा नाला निर्माण किए जाने तथा देवस्थान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मामलों में सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित करते हुए उन्हें अग्रसारित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा लोक शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निवारण के लिए नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध हो सके। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 7, 2026
बिहारशरीफ (नालंदा), 06 नवंबर 2026 : छठ महापर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों एवं विभिन्न शहरों से नालंदा आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन एवं रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ChhathPuja #chhathghatinspection Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Nov 7, 2026
जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दीपावली छठ व्रतियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश बिहारशरीफ (नालंदा), 06 नवंबर 2026 : दीपावाली, छठ महापर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों एवं विभिन्न शहरों से नालंदा आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam #ChhathPuja #chhathghatinspection
Nalanda, Bihar | Nov 6, 2026
बिहारशरीफ (नालंदा), 06 नवंबर 2026 : दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने आज रामचंद्रपुर बस स्टैंड, बिहारशरीफ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा सुगम आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam #ChhathPuja #chhathghatinspection
Nalanda, Bihar | Nov 6, 2026