प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक : 26 अक्टूबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
...............................................
*छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय -सह-समीक्षा बैठक आयोजित, घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
बिहारशरीफ (नालंदा), 9 नवंबर 2026 : समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छठ महापर्व के मद्देनजर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी छठ घाटों पर छठ पूजा से संबंधित पारंपरिक गीतों का प्रसारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाए जाएं। कोसुक छठ घाट पर वॉच टावर का निर्माण तथा स्वागत से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए छठ घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने, पानी की गहराई को चिह्नित करने तथा गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गोताखोरों को फ्लोरोसेंट जैकेट (Fluorescent Jacket) पहनना अनिवार्य होगा, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
महादलित टोलों में स्थित तालाबों एवं छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराने तथा वहां भी आवश्यक पोस्टर एवं बैनर लगाने का निर्देश दिया। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सभी छठ घाटों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने को कहा गया।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा कमियों को ससमय दूर कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी संबंधित कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar | Nov 9, 2026