Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

शनिवार को दिनांक:20/06/2026 डीएवी पब्लिक स्कूल, एडमिन ब्लॉक, एच एफ सी , उर्वरकनगर, बरौनी में बच्चों के लिए नए झूलों का लोकार्पण संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी , दिनांक 20.06. 2026 डीएवी पब्लिक स्कूल, एडमिन ब्लॉक, एच एफ सी , उर्वरकनगर, बरौनी के प्रांगण में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए नए झूलों का लोकार्पण आज एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बरौनी इकाई के यूनिट हेड श्री नितीन सक्सेना, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स बिहार जोन - सी श्रीमती सविता तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन कर झूलों का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में श्री नितीन सक्सेना ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा। श्रीमती सविता ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए झूलों की स्थापना से विशेष रूप से नन्हे विद्यार्थियों को अत्यंत लाभ मिलेगा तथा विद्यालय परिसर में उनकी सक्रिय सहभागिता और बढ़ेगी। लोकार्पण के पश्चात बच्चों ने नए झूलों का भरपूर आनंद लिया। उनके उत्साह और प्रसन्नता ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे नवाचार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया।
प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम
सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के:
आसन (शारीरिक मुद्राएं)
प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं)
मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया।
प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी
योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति
पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी
लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम
रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया। प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के: आसन (शारीरिक मुद्राएं) प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं) मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया। प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 
एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी।
 #crimenews #crime  #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी। #crimenews #crime #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20 जून 2026
स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार)

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया 

मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है।
वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला,
नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, 
लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था,
आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए,
तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं—
पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो 

स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, 

मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार 
सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 20 जून 2026 स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार) भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है। वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला, नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था, आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं— पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

विवादों के त्वरित
निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।

दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार

अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा संवाददाता मुकेश कुमार बीहट विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था।
 #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था। #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026

शनिवार को दिनांक:20/06/2026 डीएवी पब्लिक स्कूल, एडमिन ब्लॉक, एच एफ सी , उर्वरकनगर, बरौनी में बच्चों के लिए नए झूलों का लोकार्पण संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी , दिनांक 20.06. 2026 डीएवी पब्लिक स्कूल, एडमिन ब्लॉक, एच एफ सी , उर्वरकनगर, बरौनी के प्रांगण में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए नए झूलों का लोकार्पण आज एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बरौनी इकाई के यूनिट हेड श्री नितीन सक्सेना, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स बिहार जोन - सी श्रीमती सविता तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन कर झूलों का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में श्री नितीन सक्सेना ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय में आधुनिक एवं सुरक्षित झूलों की स्थापना से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक वातावरण भी प्राप्त होगा। श्रीमती सविता ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए झूलों की स्थापना से विशेष रूप से नन्हे विद्यार्थियों को अत्यंत लाभ मिलेगा तथा विद्यालय परिसर में उनकी सक्रिय सहभागिता और बढ़ेगी। लोकार्पण के पश्चात बच्चों ने नए झूलों का भरपूर आनंद लिया। उनके उत्साह और प्रसन्नता ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे नवाचार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। - Dandari News