कालपी: आटा थाना पुलिस ने ग्राम अटरिया से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹17800 और 2 मोबाइल बरामद, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 17, 2025 आटा थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह पाल ने चेकिंग के दौरान बीती 15 फरवरी को ग्राम अटरिया से जुआ खेल रहे रामनारायण पुत्र जमुनादास समेत 9 जुआरियों को ₹17800 और दो वीवो कंपनी के एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।