कालपी: जोल्हुपुर काशीखेड़ा और इटौरा मार्ग से एसडीएम, सीओ व ARTO ने पकड़े 7 ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक, किए गए सीज
Kalpi, Jalaun | Feb 17, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे जोल्हूपुर काशीखेड़ा और इटौरा मार्ग से एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह और एआरटीओ राजेश कुमार ने संयुक्त टीम के साथ मौरंग लदे 7 ओवरलोड ट्रैकों को पकड़ा है, पकड़े गए सभी ट्रक चालकों द्वारा मोरंग से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाए जाने पर प्रशासनिक टीम ने ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की है।