कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने कस्बे से 25 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 16, 2025 कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक रामजीलाल ने कस्बे से बीती 12 फरवरी को चेकिंग के दौरान विशाल सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला इंद्रानगर कालपी को 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।