बिजावर: गुलगंज घाटी के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ घायल, पुलिस को दी सूचना
बिजावर क्षेत्र की गुलगंज घाटी के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुलगंज घाटी के पास हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल घायल हुए बाइक सवार का नाम और पता ज्ञात नहीं चल पाया है।