Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर झिरी का किया निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एल. चोपड़ा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झिरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. चोपड़ा ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने तथा रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) प्रमाणीकरण प्राप्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर झिरी में साफ-सफाई की व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

एसडीएम ने शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को किए प्रेरित, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई ने गुरुवार को राणापुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य आधारित शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई सर्वप्रथम सीनियर बालक छात्रावास, कंजावानी पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी विद्यार्थियों से प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, विषयवार समय-सारिणी बनाकर तैयारी करने तथा विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात श्री मंडलोई ने अनुदान प्राप्त अशासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मांडली नाथू का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक एवं भविष्य संबंधी लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त की। 

छात्राओं द्वारा कलेक्टर, चिकित्सक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अभिलाषा व्यक्त किए जाने पर उन्होंने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई ने कन्या शिक्षा परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एस. बामनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

एसडीएम ने शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को किए प्रेरित, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई ने गुरुवार को राणापुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य आधारित शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई सर्वप्रथम सीनियर बालक छात्रावास, कंजावानी पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी विद्यार्थियों से प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, विषयवार समय-सारिणी बनाकर तैयारी करने तथा विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात श्री मंडलोई ने अनुदान प्राप्त अशासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मांडली नाथू का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक एवं भविष्य संबंधी लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा कलेक्टर, चिकित्सक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अभिलाषा व्यक्त किए जाने पर उन्होंने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई ने कन्या शिक्षा परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एस. बामनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

राजस्व समाधान शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले ने सुनीं जनसमस्याएँ, मौके पर हुआ प्रकरणों का निराकरण

ग्राम खवासा में गुरुवार को एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में राजस्व समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार सुखदेव डावर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान 25 नामांतरण, 2 बंटवारा, 43 फार्मर रजिस्ट्री, 20 आरओआर तथा लगभग 20 अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से जुड़े आवेदनों का भी समाधान किया गया।

ग्राम तलवाड़ा एवं नरेला के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद का भी दोनों पक्षों की सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर समाधान कराया गया।

शिविर के बाद एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाएँ सुधारने, उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, प्रसूता महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

राजस्व समाधान शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले ने सुनीं जनसमस्याएँ, मौके पर हुआ प्रकरणों का निराकरण ग्राम खवासा में गुरुवार को एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में राजस्व समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार सुखदेव डावर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान 25 नामांतरण, 2 बंटवारा, 43 फार्मर रजिस्ट्री, 20 आरओआर तथा लगभग 20 अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से जुड़े आवेदनों का भी समाधान किया गया। ग्राम तलवाड़ा एवं नरेला के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद का भी दोनों पक्षों की सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर समाधान कराया गया। शिविर के बाद एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाएँ सुधारने, उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, प्रसूता महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा कुल 16 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा कुल 16 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत कैथोलिक मिशन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने लिया समाज को जागरूक बनाने का दायित्व

संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग, झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, झाबुआ में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, उससे बचाव के उपाय तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से होने वाली दुर्घटनाओं एवं अपराधों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने साथ-साथ समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है।

उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले ने जिले में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं परिचितों को एनएमबीए (नशा मुक्त भारत अभियान) पोर्टल पर ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से "नशा मुक्ति मित्र" बनकर अभियान से जुड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे की लत के प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम के प्रभावी उपाय तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से संबंधित सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मानस हेल्पलाइन-1933 एवं नशा मुक्ति हेल्पलाइन-14446 के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से ज्योति दीदी ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। वहीं विश्व गायत्री परिवार के श्री घनश्याम दास बैरागी ने आत्मबल, चरित्र निर्माण एवं जनकल्याण के लिए नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आभा तोमर ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य फादर निरंजन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सजीता, श्री ललित बैरागी, पुलिस विभाग से श्री अशफाक खान, श्री वेसता सोलंकी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत कैथोलिक मिशन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्ति का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने लिया समाज को जागरूक बनाने का दायित्व संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग, झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, झाबुआ में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, उससे बचाव के उपाय तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से होने वाली दुर्घटनाओं एवं अपराधों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने साथ-साथ समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले ने जिले में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं परिचितों को एनएमबीए (नशा मुक्त भारत अभियान) पोर्टल पर ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से "नशा मुक्ति मित्र" बनकर अभियान से जुड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे की लत के प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम के प्रभावी उपाय तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से संबंधित सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मानस हेल्पलाइन-1933 एवं नशा मुक्ति हेल्पलाइन-14446 के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से ज्योति दीदी ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। वहीं विश्व गायत्री परिवार के श्री घनश्याम दास बैरागी ने आत्मबल, चरित्र निर्माण एवं जनकल्याण के लिए नशामुक्त जीवन को आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आभा तोमर ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य फादर निरंजन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सजीता, श्री ललित बैरागी, पुलिस विभाग से श्री अशफाक खान, श्री वेसता सोलंकी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026