वाइब्रेंट विलेज के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
टेढ़ागाछ। खनियाबाद पंचायत के फूलवारी गांव में मंगलवार को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती एवं बहुस्तरीय सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बीजामृत, जीवामृत और सुपर कम्पोस्ट बनाने की जानकारी दी। इस दौरान 40 किसानों के बीच सात प्रकार की सब्जियों के बीज वितरित किए गए। अधिकारियों ने कम लागत में बेहतर उत्पादन, टिकाऊ खेती और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।