जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा छठ पर्व के मद्देनज़र किशनगंज थाना अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान देव घाट, प्रेम पुल घाट, धोबी पट्टी घाट एवं रमजान पुल घाट का जायजा लेकर छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।