किशनगंज- बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को श्री नवीन कुमार ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।