'बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026' के तहत हो रहे मतदान के अवसर पर पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त,पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया, जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा अनुमंडल कार्यालय, किशनगंज तथा प्रखंड कार्यालय, किशनगंज एवं अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।