नागौर: शहर नागौर के मुख्य बाजार के पास लगे ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने से फ्यूज बॉक्स के पास लगी आग, बड़ा हादसा टला
Nagaur, Nagaur | May 22, 2024 नागौर शहर के मुख्य बाजार गांधी चौक स्थित सरकारी पुस्तकालय के पास लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज बॉक्स मे अचानक चिंगारी निकलने से वहां आग लग गई। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर के आस-पास तारबंदी भी नहीं की हुई है। जबकि वहां से रोजाना हजारों राहगीर गुजरते है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।