यूपी की सियासत में नए गठबंधन से मचेगी हलचल!
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर रावण आज लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।
अगर दोनों नेता साथ आते हैं तो इसका सीधा असर यूपी के राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है। ओवैसी के आने से मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की संभावना।
चंद्रशेखर के साथ आने से दलित वोट बैंक में नई चुनौती। अखिलेश यादव के PDA समीकरण पर असर पड़ सकता है।बमायावती के सामने भी अपने दलित जनाधार को बचाने की चुनौती होगी।
वहीं,अगर मुस्लिम और दलित वोटों का बंटवारा होता है तो कुछ सीटों पर बीजेपी को भी फायदा मिल सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल है—यह गठबंधन बीजेपी के लिए चुनौती बनेगा या सपा-बसपा का चुनावी गणित बिगाड़ेगा?
यूपी की सियासत में इस नए समीकरण पर सबकी नजरें रहेंगी!
#UPPolitics #Owaisi #ChandrashekharAzad #AkhileshYadav #Mayawati #UPElection