कैराना: जनपद न्यायालय ने जानलेवा हमले के मामले में तीन दोषियों को सुनाई 5-5 वर्ष के कारावास व अर्थदंड की सजा
Kairana, Shamli | Jul 17, 2024 18 अगस्त 2022 को शामली के मोहल्ला दीनदयाल कॉलोनी निवासी अक्षय पर जानलेवा हमला किया गया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पीड़ित के पिता कुंवरपाल उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अनिल कश्यप व उसके भाई अनित कश्यप निवासी मोहल्ला शांतिनगर शामली के अलावा किरता उर्फ किरतपाल निवासी इस्लामपुर घसौली गिरफ्तार किया था। तीनों को सजा सुनाई गई है।