लखीसराय: समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक हुई
सोमवार को समाहरणालय स्थित DM प्रकोष्ठ में DM नीरज कुमार के अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई.अपराह्न 2:50 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक समीक्षा में मार्च 2026 के प्रगति प्रतिवेदन पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो दिन सुनवाई का निर्देश दिया गया.