इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड की 5 पंचायतें पीएम सूर्य घर योजना के तहत चयनित, बीपीएल परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल
Itarhi, Buxar | Apr 24, 2026 जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत इटाढ़ी, अतरौना, चिलहर, इंदौर एवं हकिमपुर पंचायतों का चयन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त सोलर योजना के तहत किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पर निर्भरता कम करना और उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य करना है। जानकारी के अनुसार, चयनित पंचायतों में रहने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल लगाया जाएगा।