अमरोहा: अमरोहा में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के साथ दबंगों ने की मारपीट
Amroha, Amroha | Sep 10, 2026 अमरोहा में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 112 पुलिस से हाथापाई का मामला सामने आया है। मारपीट और झगड़े की सूचना पर वन जटी पार्क के पास पहुंची पुलिस टीम से युवकों ने कथित तौर पर अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। पुलिस से भिड़ने के बाद युवक अपनी अपाची बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।