कुलपहाड़: गुरजा के खुड़े में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुर्जा के खुड़े में तालाब से निकले नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नाले में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति।