कटोरिया: कटोरिया के बुढ़वा बांध मोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
Katoria, Banka | Oct 2, 2026 कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित बुढ़वा बांध मोड़ पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तिलैया गांव का एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त युवक कटोरिया से बाइक द्वारा घर जा रहा था। इस दौरान बुढ़वा बांध मोड़ पर हादसा हुआ।