शामली: शामली से माता वैष्णो देवी ट्रेन की मांग को लेकर व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, डीएम से मदद की अपील की
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार की दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान से जुड़े व्यापारी और अग्रवाल मित्र मण्डल के सचिव अनुज बंसल कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात करते हुए शामली से माता वैष्णों देवी धाम के लिए ट्रेन के संचालन के लिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजने की मांग की।