शामली: झिंझाना पुलिस ने मामौर निवासी 2 युवकों को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, केस दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार की शाम करीब 5 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत अलग—अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में कैराना क्षेत्र के गांव मामौर निवासी सिम्मा और मनव्वर नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के कब्जे से करीब 16.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।