पटना ग्रामीण: बिहार वासियों को मिली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेन की सौगात, पटना जंक्शन से दिखाई गई हरी झंडी
बिहार वासियों को तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिली है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से और पटना जंक्शन से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे।