पटना ग्रामीण: रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार, पटना में एसपी ईस्ट ने दी जानकारी
रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक देसी कट्टा, 20 गोली, नोटबंदी से पूर्व में चलन के 500 और 1000 के नोट जिनकी कीमत ₹50000 है, एक फाइटर एक तराजू और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। सोमवार दोपहर 3:20 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।