पटना ग्रामीण: जानीपुर से अवैध हथियार तस्करी में शामिल एक अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार, पटना में एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
जानीपुर थाना क्षेत्र से वाहन जांच के दौरान अवैध हथियार की तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा, 1 देशी रिवॉल्वर, एक मोबाइल और एक वाहन बरामद किया गया है। सोमवार शाम 3:57 बजे मामले की जानकारी पटना एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।